News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: लक्ष्मीपुर पड़रहवा के गांव के लोग थाने पहुंच दर्ज मुकदमें में निष्पक्ष जांच की मांग की

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 9, 2021  |  6:33 PM

732 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: लक्ष्मीपुर पड़रहवा के गांव के लोग थाने पहुंच दर्ज मुकदमें में निष्पक्ष जांच की मांग की

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा के गांव के लोग गांव के प्रधान, रोजगार सेवक व दो अन्य लोगों को एक महिला द्वारा राजनीतिक द्वेष से मुकदमा लिखाने का आरोप लगा थाने पहुंच गये। एस एच ओ ने मुकदमे के निष्पक्ष विवेचना व गुण दोष के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, इस पर सभी ग्रामीण घरों को वापस हो गये।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गाँव निवासी गंगू चौहान बीते तीस अक्टूबर को बाहर से काम कर वापस आ रहा था। तुर्कहा से शाहपुर जाने वाले मार्ग पर सुनसान स्थान पर गंगू को अज्ञात चेहरा ढकें कुछ लोगो ने पकड़ कर पिटाई करते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, पास में मौजूद रूपया मोबाइल छिन ले जाने की बात भी सामने आयी थी। गंगू का चार दिनो तक जिला अस्पताल में इलाज चला था। तीन नवम्बर को गंगू की पत्नी ने पुलिस को तहरीर में ग्राम प्रधान टिंकू उर्फ आनन्द, रोजगार सेवक अशोक गांव के अर्जुन चौहान व पड़ोस की रहने वाली एक महिला के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस हत्या के प्रयास सहित संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। प्रधान सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर मंगलवार को लक्ष्मीपुर पड़रहवा गाँव के परदेशी, अब्दुल, फागू, दीनानाथ, रामचन्द्र , नवमी, महेश, चन्द्रिका, ध्रुप, शम्भू, राजेन्द्र, केश्वर, रामकल्प, फुन्नी, छोटेलाल, मुखलाल, राजवंशी, राम आधार, दिनेश, मोहन राय, परमा, रजवंन्त आदि थाने पहुंच कर निर्दोष लोगों को मुकदमें में फंसाने की बात की, कहा कि चुनावी रंजिश को लेकर गलत तरीके से मुकदमे में फंसाकर वादी द्वारा धन उगाही की साजिश की गयी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया की दर्ज मुकदमें में निष्पक्ष विवेचना की जा रही है, सही तथ्यों का पता लगा गुण दोष के आधार पर ही कार्यवाई होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking