News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: लखनऊ की टीम ने जमाया स्व. जय कृष्ण दूबे क्रिकेट प्रतियोगिता ट्राफी पर कब्जा

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 23, 2021  |  6:17 PM

1,165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: लखनऊ की टीम ने जमाया स्व. जय कृष्ण दूबे क्रिकेट प्रतियोगिता ट्राफी पर कब्जा WhatsApp
Responsive image
  • लखनऊ की टीम ने जमाया विजेता ट्राफी पर कब्जा
  • स्व. जय कृष्ण दूबे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
  • हारने वाला खिलाड़ी ही एक दिन फहराता है विजय का परचम : विजय दूबे

खड्डा/कुशीनगर | जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित स्वर्गीय जयकृष्ण दूबे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को स्पोर्ट्स क्लब लखनऊ व कुशीनगर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया । जिसमें 5 विकेट शेष रहते हुए लखनऊ की टीम ने मैच जीतकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
बुद्धा स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे द्वारा फिता काट व खिलाड़ियों को लड्डू खिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि हारने वाले खिलाड़ी ही एक दिन विजय का परचम फहराते हैं । उन्होंने अपने खेल अनुभव को साझा किया और भारत सरकार की योजना खेलो इंडिया की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि खेल प्रतिभा को कोई रोक नहीं सकता इसलिए अपने अभ्यास को निरंतर जारी रखनी चाहिए। अन्त में सांसद श्री दूबे ने विजेता व उप विजेता की टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुशीनगर की टीम ने लखनऊ की टीम के समक्ष 105 रनों का लक्ष्य रखा। जबाब में उतरी लखनऊ की टीम ने 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य को भेदकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मैन आफ द सीरीज कुशीनगर की टीम के खिलाड़ी जैकी व बेस्ट फिल्डर अल्तमश को प्रदान किया गया। मैच के अंपायर की भूमिका में सुनील शर्मा व दीपक , कमेन्ट्री गुड्डू पांडेय एवं मोहम्मद आलम जबकि स्कोरर का कार्य रफीक अंसारी ने किया। इस मौके पर हाटा नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, संतोष दूबे , चमन यादव कार्यक्रम के संयोजक विकास दूबे ने सभी का आभार ब्यक्त किया। सह संयोजक जुनैद आलम के अलावा इंजीनियर परवेज आलम, पूर्व छात्र नेता अमित राव, जाहिद हुसैन, संतोष जायसवाल, तहसील अध्यक्ष प्रधान संघ खड्डा संतोष मणि त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, दीपक शर्मा , शुकयी प्रसाद, संतोष श्रीवास्तव, विकास मौर्य, विराट मिश्रा, अमरजीत पासवान , राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking