खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से सफाई कर्मी की नियुक्ति के नाम पर सवा लाख रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा मनिराज निवासी रामबदन पुत्र फौजदार चौहान ने खड्डा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया है कि बंजारीपट्टी गांव निवासी रतन कुमार विश्वकर्मा ने उसे सफाई कर्मचारी के रूप में नौकरी दिलाने के लिए 1 लाख 25000 हजार रुपये ले लिए और कुछ दिनों के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। बताया कि वह जब नियुक्ति पत्र लेकर संबंधित विभागों में पूछताछ की तो बताया गया कि नियुक्ति पत्र पूर्णतया फर्जी है। इसके बाद उसका माथा ठनक गया। पीड़ित रामबदन ने शुक्रवार को खड्डा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
कुशीनगर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा/कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी देवतहां में मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र…
कुशीनगर। जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में एक बड़ी राहत…
स्व. अजित सिंह का राष्ट्र के विकास में अहम योगदान,: सिया शरण पाण्डेय हाटा…