News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सराहनीय पहल- जरूरतमंदों के बीच मनी खड्डा पुलिस की दिवाली

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 3, 2021  |  9:23 PM

638 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सराहनीय पहल- जरूरतमंदों के बीच मनी खड्डा पुलिस की दिवाली WhatsApp
Responsive image
  • सीओ खड्डा व एस एच ओ ने मुसहरों के बीच मनाई दीपावली पर्व

खड्डा/कुशीनगर।कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर के टोला ढ़ोलहां मुसहर बस्ती के बच्चों में बुधवार को क्षेत्राधिकारी खड्डा व प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह द्वारा दीपावली त्यौहार पर, छोटी दीपावली के दिन मुसहर समाज के लोगों व बच्चों के बीच मिठाई, मोमबत्ती, तेल, दिया, रुई, माचिस, फुलझड़ी आदि सामग्रियों को बांट दीपावली त्यौहार की खुशियां मनाई गई।
इस सराहनीय कार्यों के लिए ग्रामीण तथा अगल- बगल के ग्रामीणों ने खड्डा थाना परिवार को कोटि कोटि धन्यवाद दिया। त्योहारों पर गरीब एवं असहाय बच्चों के साथ खुशियां मना कर खड्डा थाना परिवार ने यह साबित कर दिया है कि गरीब के बच्चे भी अब दीपावली त्यौहार पर दीपोत्सव कर मिठाईयां खा सकते हैं जो समाज में एक अच्छी पहल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह व खड्डा थाना प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने दीपावली त्यौहार की खुशियां मनाते हुए दीपावली पर्व के बारे में बच्चों को समझाते हुए पर्व की महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ एस एस आई भगवान सिंह, दीवान कपिलदेव चौधरी, सीओ खड्डा पुलिस स्टाप व खड्डा थाना पुलिस मौजूद रही।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking