कसया/कुशीनगर | क्रीड़ा भारती और टाइगर ग्रुप ऑफ एडवेंचर नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुजरात के द्वारिका से अरुणांचल प्रदेश के ईटानगर जा रहे साहसिक साइकिल यात्रा का गुरुवार को कुशीनगर में विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का अनौपचारिक शुभारम्भ 16 जनवरी को हेडगेवार स्मृति मंदिर रेशम बाग,नागपुर से क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय सहमंत्री प्रसन्न जी हरदास ने किया था।3900 किमी यात्रा का औपचारिक प्रारम्भ 19 जनवरी को द्वारिका से हुआ। छः सदस्यीय टीम के ग्रुप लीडर 62 वर्षीय सेवानिवृत्त इंजीनियर रविन्द्र तरारे ने बताया कि समापन 13 फरवरी को इटानगर में होगा। बताया कि यात्रा का उद्देश्य स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ईंधन संरक्षण, शरीर व मन को स्वच्छ रखने के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देना आदि है। यात्रा में संदीप वैद्य, प्रसाद देशपांडेय , श्रीकांत यूके, विजय भाष्कर, नामदेव राउत शामिल हैं। विधायक ने यात्रियों का स्वागत करते हुए इनके अभियान को सराहनीय व अनुकरणीय बताया। उन्होंने इनके अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। शिवदत्त यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डॉ अरुण कुमार प्रजापति, बीएन मिश्र, दिव्येन्दु मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार मिश्र, पवन उपाध्याय, ओमप्रकाश जायसवाल, शिवम उपाध्याय, एसपी सिंह, गुड्डू गुप्त, राधे यादव, राजेश गुप्त, विवेक गोंड, हैप्पी मिश्र, अनिल शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…