News Addaa WhatsApp Group Join करें

गैंगेस्टर एक्ट के वांछित टाप-10, पच्चीस -पच्चीस हजार रुपये के दो पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 12, 2020  |  12:44 PM

1,967 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गैंगेस्टर एक्ट के वांछित टाप-10, पच्चीस -पच्चीस हजार रुपये के दो पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार!
  • गैंगेस्टर एक्ट के वांछित टाप-10, पच्चीस -पच्चीस हजार रुपये के दो पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार
  • एक अदद अबैध तमंचा
  • कारतूस बरामद
  • अहिरौली बजार पुलिस की कामयाबी

कुशीनगर

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

जनपद कुशीनगर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी कसया नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज बारह जुलाई को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने दो इनामी अभियुक्तों को दबोचने में कामयाबी पायी है ।जिसमे एक के पास से एक अदद कट्टा, कारतूस भी बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली बजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0नं0 64/2020 धारा 3(1)गैंगस्टर एक्ट मे वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त लाल बहादुर निषाद पुत्र गंगा निषाद साकिन सुबोधया खुर्द थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद कारतूस बरामद कर थाना स्थानीय पर मु०अ०स०102/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु०अ०स० 65/2020 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट मे वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त राजकुमार पुत्र शिवराज चौहान निवासी ग्राम सुबोधया खुर्द टोला विनटोलिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पच्चीस -पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसको मुखबीर के सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  • प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह थाना अहिरौली बाजार
  • उ0नि0 विवेकानंद यादव
  • हे0का0 अजीत कुमार सिंह
  • हे0का0 अभय नारायण यादव
  • का0 चंदकेश मौर्य
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking