News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोपालगंज: पूर्व विधायक के मौत की खबर मिलते ही पत्नी की भी मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 30, 2020  |  7:36 PM

1,623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपालगंज: पूर्व विधायक के मौत की खबर मिलते ही पत्नी की भी मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार!

गोपालगंज | गोपालगंज में सात जन्मों के बंधन को चरितार्थ करने वाली एक घटना घटी है, जहां 85 साल के पूर्व विधायक के निधन के महज कुछ घंटे के अन्दर ही उनकी पत्नी की भी मौत हो गई. यह घटना मोहम्मदपुर के महरानी पनडूही टोला का है. बैकुंठपुर के महारानी पनडूही टोला में रह रहे पूर्व विधायक राज नंदन राय का सोमवार की देर शाम निधन हो गया था. उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी इतनी आहत हुई की कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई. मंगलवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया. बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के सोनबरसा विधानसभा से विधायक रह चुके राज नंदन राय महम्मदपुर थाने के महारानी पनडूही टोला स्थित अपने ससुराल में वर्षों से रह रहे थे.सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और इलाज कराने के लिए ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई. उनकी मौत से आहत उनकी पत्नी श्रद्धा देवी पति के शव के समीप बिलखती रहीं. पति के मौत से इस कदर सदमे में थीं कि दो घंटे बाद उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया।परिजनों ने बताया कि राज नंदन राय 1969 में सोनबरसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे. दोनों पति- पत्नी के बीच मधुर संबंध थे. दोनों लोग कही भी जाते थे तो एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे. बुढ़ापा के बाद भी दोनों साथ साथ ही कहीं आते या जाते थे और आज अंतिम यात्रा पर भी दोनों साथ चले गए. ग्रामीणों की उपस्थिति में मंगलवार को एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया. पति-पत्नी की शव यात्रा और निधन की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पति पत्नी की इस अनूठी चाहत की खूब चर्चा कर रहे है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज। जिले के माझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking