कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave) में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं. इस बीच यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) के सरदार नगर ब्लॉक के गौनर गांव में पॉजिटव केस और मरने वालों का आंकड़ा चौकाने वाला है. यहां दो महीने में हुई 100 मौतों से लोग हैरान हैं. खास बात ये है कि 15 हजार की आबादी वाले इस गांव में कोई भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है. मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. वहीं ग्रामीण रमाकांत शर्मा ने कहा कि पिछले दो महीने में 100 के करीब मौतें हुई हैं. पर मौत किस वजह से हुई ये पता नहीं. ग्रामीण विमल निषाद बताते हैं कि डेढ़ माह में 70 से 80 मौतें गांव में हुई है. लगातार हो रही मौते के बाद जब इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो सीडीओ इन्द्रजीत सिंह और क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव ने गांव की यथा स्थिती जानने पहुंचे.
गांव में ही कोरोना जांच की सुविधा दी गयी. आशा वर्कर का कहना था कि गांव के लोग जांच ही नहीं करा रहे थे. वो जांच कराने के भाग रहे थे. ग्रामीणों में कोरोना का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा था. जिसके बाद प्रशासन की टीम ने गांव में दवा की किट का वितरण कराया. पूरे गांव को सेनेटाइज किया गया. सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया. साथ ही जो लोग संदिग्ध थे उन्हें आइसोलेट किया गया. सीएचसी प्रभारी की विशेष ड्यूटी लगाई गयी.
गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…
गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…
गोरखपुर । गोरखपुर की होनहार बेटी रितिका चौबे ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के…
बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…