News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: फरियादियों के समस्या को लेकर काफी संजीदा है एडीजी अखिल कुमार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 26, 2021  |  6:53 PM

940 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: फरियादियों के समस्या को लेकर काफी संजीदा है एडीजी अखिल कुमार WhatsApp
Responsive image
  • पत्रकारों से जूम एप के जरिए रूबरू हुए एडीजी
  • क्षेत्र के अपराध व अन्य विषयों पर मांगा सुझाव, कार्रवाई का दिया भरोसा
  • पत्रकारों से अपने यहाँ के समस्या के बिषय में मांगी सूचना

कुशीनगर । पीड़ित ब्यक्ति की समस्या के निदान के लिये पुलिस कार्रवाई करे। साथ ही हरियाणा से बाया उत्तरप्रदेश के रास्ते तस्करी होकर बिहार जाने वाली शराब पर भी लगाम लगाई जाए व तस्करों पर कार्रवाई हो। इस बात का आश्वासन आज शुक्रवार को एडीजी जोन अखिल कुमार ने पत्रकारों के साथ जूम एप के जरिए के बातचीत में कही।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

दरअसल, एडीजी होली के बाद जोन की जनता की शिकायतों को सप्ताह में एक दिन जूम एप पर सुनेंगे। इससे पहले कल गोरखपुर से इसकी शुरुआत हुई , इस नई पहल की। उन्होंने निर्धारित समय शुक्रवार को शाम ठीक पाँच बजे,जूम एप के जरिए पत्रकारों से जुड़े। पत्रकारों से उनके क्षेत्र में होने वाले अपराध सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर राय व जानकारी ली। ‘सहारा समय के जिला संवाददाता’ब्रजेश राव ने एडीजी को बताया कि कुशीनगर जनपद की तीन तरफ से बिहार प्रदेश से जुड़ा है, अगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर सतर्कता जरूरी है। साथी ही उन्होंने जनपद के विभिन्न समस्या को विस्तार से अवगत कराया।इन सभी सवालों पर एडीजी ने कार्रवाई का भरोसा दिया। भारत समाचार के जिला संवाददाता कुंदन मिश्र ने जनपद के कई एक गम्भीर समस्या से उन्हें अवगत कराया, श्री मिश्र ने कहा कि कुशीनगर पुलिस अच्छी कार्य करती जरूर है लेकिन कभी कभी सब अच्छा कार्यो पर बुरा कार्य भारी बन जाता है। उन्होंने कहा कि जिले के कई थाना प्रभारी फोन नही रिसीव करते जिससे सूचनाओं का आदान प्रदान में समस्या होती है। एडीजी ने इन समस्याओं की निदान का भरोसा दिलाया। निवार्ण टाइम्स के जिला ब्यूरो सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने सबसे पहले इस प्रकार से पत्रकारों से रूबरू होने के लिये एडीजी को शुभकामनाएं दिया। वही राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के तरफ उनका ध्यान उत्कृष्ट कराते हुये कहा कि जनपद गोरखपुर से बिहार सीमा तक थाने औऱ चौकियों पर कुछ ऐसे पुलिस कर्मी तैनात है, जिनकी पूरी कुशीनगर जनपद में तैनाती हाइवे के आस-पास की चौकियों औऱ थाने है। जो राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते होने वाले तस्करी अबैध शराब, गो बंश, लकड़ी के साथ साथ मादक पदार्थ के तस्करों से कनेक्शन है। जो अपनी पूरी नोकरी जनपद कुशीनगर की हाइवे के किनारे के थानों औऱ चौकियों पर घूम -फिर कर किया करते है। इस सवाल के जबाब में एडीजी ने कहा की यह बात सही है। आप ब्यक्तिगत रुप से ऐसे पुलिस कर्मियों को सूची हमे दे, निश्चित ही उन पर कार्यवाही होगी। हर कीमत पर तस्करी पर पूर्ण विराम लगेगा। इसी प्रकार जनपद के विभन्न समाचार संस्थानो के प्रतिनिधियो ने अपनी -अपनी बातों से एडीजी को रूबरू कराया। एडीजी ने कहा कि पत्रकारों का सूचना तंत्र पुलिस से मजबूत है। पत्रकारों की पुलिस महकमें के साथ ही आज जनता में गहरी पैठ होती है जिससे त्वरित सूचनाएं मिलती हैं। हम पत्रकारों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। इलाके के माफिया व किसी भी गलत एक्टिविटी के बारे में भी गोपनीय ढंग से सूचना देने को कहा। कहा कि आप सभी सूचनाएं पर्सनल तौर पर मुझे दे सकते हैं। अंत में उन्होंने होली व शब ए बरात की शुभकामनाएं दी और कहा कि आगे भी जूम एप के जरिए पत्रकारों से बातचीत की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking