News Addaa WhatsApp Group Join करें

चीन विवाद पर राहुल बनाम राजनाथ सिंह, राहुल ने फिर किया ट्वीट जाने पूरा मामला:-

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 9, 2020  |  4:10 AM

1,451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चीन विवाद पर राहुल बनाम राजनाथ सिंह, राहुल ने फिर किया ट्वीट जाने पूरा मामला:-

चीन के साथ लद्दाख बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच इधर दिल्ली में भी राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है. सोमवार को ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच सोशल मीडिया पर शायराना वार-पलटवार हुआ. अब राहुल गांधी ने एक बार फिर रक्षा मंत्री पर निशाना साधा है.

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

मंगलवार सुबह राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘रक्षा मंत्री का हाथ पर कमेंट करना खत्म हो जाए, तो वह इस सवाल का जवाब दे सकते हैं – क्या लद्दाख में चीनी सैनिकों ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है?’

बता दें कि सोमवार को ही राहुल गांधी ने एक शेर के जरिए चीन मसले पर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था. राहुल गांधी ने लिखा था, ‘सब को मालूम है ‘सीमा’ की हक़ीक़त लेकिन, दिल के ख़ुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख़्याल अच्छा है.’

अमित शाह ने तो राहुल गांधी के शेर का जवाब नहीं दिया, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जरूर जवाब दिया. राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै.’

राहुल गांधी ने अब अपने ताज़ा ट्वीट में इसी बयान का जिक्र किया है, जिसमें राजनाथ सिंह ने हाथ यानी कांग्रेस के चुनावी चिन्ह पर तंज कसा है.

आपको बता दें कि सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक वर्चुअल रैली को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने चीन मसले पर जवाब दिया था. राजनाथ सिंह ने कहा था कि कांग्रेस के कई नेता सवाल पूछ रहे हैं कि भारत चीन सीमा पर क्या हो रहा है? मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि संसद में इस बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा.

राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा को लेकर मिलिट्री और डिप्लोमेटिक स्तर पर चीन के साथ भारत की बातचीत जारी है, 6 जून को मिलिट्री स्तर पर वार्ता हुई है. हम किसी भी देश के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान को न चोट पहुंचाते हैं और न ही हम चोट बर्दाश्त करेंगे.

गौरतलब है कि लद्दाख में चीन ने भारत की तरफ से किये रहे सड़क निर्माण का विरोध किया था, जिसके बाद दोनों सेनाओं में टकराव की स्थिति बनी है. बॉर्डर पर चीनी सेना के इकट्ठा होने की भी जानकारी है. चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसने की जानकारी पर विपक्ष भी लगातार सरकार से आधिकारिक जवाब मांग रहा है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking