News Addaa WhatsApp Group Join करें

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, एक जवान भी शहीद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2020  |  5:56 AM

857 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, एक जवान भी शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज सुबह तीन आतंकवादी मारे गए। इस एनकाउंटर में भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। बता दें कि कश्मीर बीते 24 घंटे में एनकाउंटर की यह दूसरी घटना है और इसमें अब तक सात आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पुलवामा के जदूरा में शुक्रवार देर रात तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब लक्षित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कर्नल कालिया ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और दो पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। इससे पहले शुक्रवार को शोपियां में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया। इस तरह से देखा जाए तो बीते 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को मौत के घाट उतारा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking