News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तमकुहीराज तहसील सभागार में आयोजित हुआ समाधान दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2022  |  6:34 PM

499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तमकुहीराज तहसील सभागार में आयोजित हुआ समाधान दिवस
  • कुल प्राप्त 141 शिकायतों में 05 का हुआ निस्तारण
  • शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु डीएम ने दिए निर्देश
  • स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का डी0एम0/एस0पी0 ने किया निरीक्षण

कुशीनगर। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज तहसील तमकुहीराज सभागार में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल भी मौजूद थे। सभागार में फरियादियों ने अपनी अपनी फरियादें विभिन्न अधिकारियों के समक्ष रखें। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस क्रम में आवास की समस्या, राशन कार्ड नहीं बनने की समस्या, पट्टे की भूमि की समस्या, भूमि पर कब्जा, पेय जल, बाढ़ खंड, गन्ना भुगतान में देरी इत्यादि समस्याएं सामने आयी। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं का ससमय, गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण किया जाए।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

इस क्रम में आज कुल प्राप्त शिकायत 141 में 05 निस्तारित किए गए, जबकि 136 अवशेष रह गए। इनमें राजस्व विभाग से प्राप्त 67 शिकायतों में 05 का निस्तारण किया गया, जबकि 62 शेष रहे, पुलिस विभाग से 28, विकास विभाग से 12 व अन्य विभागों से 34 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। सभी लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया।

इस पहले तमकुही राज तहसील परिसर में प्रगति स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया। इस समूह द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुएं यथा फिनायल, वाटर बोतल, खाद्य सामग्री, झाड़ू आदि के स्टाल लगाए गए थे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, उप जिलाधिकारी व्यास नारायण, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार व सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking