News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान पुलिस की कामयाबी, ब्लोरो चोरी कर भाग रहे दो अभियुक्तों को ब्लोरो के साथ दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 1, 2020  |  8:08 AM

1,685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस की कामयाबी, ब्लोरो चोरी कर भाग रहे दो अभियुक्तों को ब्लोरो के साथ दबोचा

कुशीनगर | बीती देर रात्रि तरयासुजान पुलिस को एक कामयाबी हाथ उस समय आयी जब एक बरात से ब्लोरो चोरी कर के भाग रहे दो अभियुक्तों की पन्द्रह किमी पीछा कर के बिहार में दबोच लिया।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि सोमवार को लगभग बारह बजे के आस -पास डीसीआरबी से जनपद में मातहतों के बीच यह सूचना प्रसारित होने लगी की जनपद के फाजिलनगर के पास आई एक बरात से ब्लोरो की चोरी कर के चोर भाग रहे है, जो बिहार के तरफ जा रहे है। सूचना प्रसारण होते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह ने बिहार सीमा के सभी थानों के एलर्ट कर खुद निगरानी में लग गए।सूचना प्रसारण होते ही सभी चौकन्ने हो गए, तो इधर रात्रि गस्त पर निकली प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धर्मेन्द्र कुमार सिंह की टीम उप निरीक्षक विनय कुमार, आरक्षी राहुल कुमार पाण्डेय, शिवप्रसाद कुशवाहा, प्रशांत कुमार, सोनू कुमार ने मिली सूचना के अनुसार ब्लोरो नम्बर यू पी 52 ए एफ 5827 को राष्ट्रीय राज मार्ग28 के रास्ते बिहार के तरफ जाते देखी औऱ गाड़ी को रोकने की कोशिशें की, लेकिन गाड़ी पर सवार गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुये, भागने लगें, पुलिस टीम भी हार नही मानते हुये पीछा करने लगें। भाग रहे लोग पुलिस को चकमा देंते हुये बिहार में प्रबेश कर गये, फिर यूपी पुलिस बिहार में भी पीछा लगीं रही। और सीमावर्ती थाना कुचायकोट (गोपालगंज) बिहार पुलिस से सहयोग लेकर कुचायकोट थाना के राष्ट्रीय राज मार्ग 28 सासामुसा के पास गड़ा बंदी कर गाड़ी सहित दो अभियुक्तों को दबोचने में कामयाब हो गयी है। पकड़े गये लोगो की पहचान मो समीम निवासी ठकरहा थाना ठकरहा पश्चमी चंपारण,दूसरा हेमंत शर्मा निवासी बेलवा जंगल, थाना कोतवाली पड़रौना, कुशीनगर के रूप में हुई है। इन्होंने बताया की हमलोगों ने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के किनारे फाजिलनगर से यह गाड़ी चोरी कर के भाग रहे थे।
तरयासुजान औऱ कुचायकोट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना कुचायकोट में बिधिक कार्यवाही हो रही है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर: 6 साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गो तस्कर सद्दाम गिरफ्तार
कुशीनगर: 6 साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गो तस्कर सद्दाम गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद की पटहेरवा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोवंश तस्करी…

स्वच्छ कुशीनगर – स्वस्थ कुशीनगर अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
स्वच्छ कुशीनगर – स्वस्थ कुशीनगर अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया, कुशीनगर। मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (नगर पालिका परिषद कुशीनगर) एवं रोटरी क्लब…

चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking