News Addaa WhatsApp Group Join करें

ताल में मिला18वर्षीय युवती का शव, हत्या की आशंका

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 11, 2020  |  1:14 PM

956 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ताल में मिला18वर्षीय युवती का शव, हत्या की आशंका WhatsApp

वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

गांव के ताल के किनारे 24 घंटे के बाद मिला सीमा का शव

हाटा कुशीनगर

स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत पिपरा तिवारी में आज लगभग 12 बजे दिन में 18 वर्षीय युवती का शव उसके खेत के पास स्थित ताल के तट पर पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सीमा पुत्री स्व.रामप्रकाश हरिजन उम्र लगभग 18 वर्ष जो दिनांक 10 जुलाई को दिन मे लगभग 12 बजे गांव के सीवान के पुरब ताल के पास स्थित अपने खेत पर गयी और देर रात वापस न लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू किया गया लेकिन पता नही चला। आज दिन मे जब उक्त ताल में सिंघाड़ा बोने के लिए गये खटीक जाति के लोगों ने शव को देख कर शोर मचाना शुरु किया तब जाकर गांव के लोग पहुंचे तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला तथा मृतका की शिनाख्त होने लगी। इसकी खबर आग की तरह गांव में फैल गयी। शुरु मे तो लगा कि यह अज्ञात हैं लेकिन मौके पर पहुची उसकी मां ने अपनी लडकी सीमा को पहचान लिया। मृतका का सलवार गायब था और हरे रंग की समीज उसके शरीर पर बची थी तथा उसका गला डुपटे से कसा हुआ था। समझा जाता हैं कि उसके साथ बलात्कार कर उसके शव को ताल के किनारे इस सोच के साथ फेंका गया था कि डुबने से उसकी मौत हो गयी हैं। लेकिन मृतका का शव देखने से लगता है कि उसकी मौत डुबने से नही हुई हैं। मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ से कुछ लोग दबीं जुबान से इसे प्रेम प्रपंच मे की गयी हत्या की चर्चा कर रहें थें। वैसे तो पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी कि मामला क्या हैं ?

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking