News Addaa WhatsApp Group Join करें

दिवाली से पहले CM योगी ने यूपी की जनता से की यह खास अपील, आप भी जानें

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2020  |  2:52 PM

916 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिवाली से पहले CM योगी ने यूपी की जनता से की यह खास अपील, आप भी जानें

लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल मंत्र को बढ़ावा देने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी पहल की है. इस दिवाली उन्होंने लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की है. योगी ने Local4Diwali हैशटैग के साथ एक ट्वीट भी किया है.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

सीएम योगी ने कहा, “तमसो मा ज्योतिर्गमय’ की अभीप्सा को प्रकट करते प्रकाश पर्व दीपावली में अब धरा स्वदेशी के बहुरंगी आलोक से आलोकित होगी. माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की टेराकोटा की प्रतिमा के पूजन के माध्यम से स्थानीय शिल्पकारों के जीवन को आशा-उमंग के उजास से अभिसिंचित करना है.”

मोदी ने दोहराया वोकल फॉर लोकल का मंत्र

पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के हजीरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रो-पैक्स टर्मिनल का उद्घाटन और हजीरा से घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा को फ्लैग ऑफ किया. इस दौरान उन्होंने दिवाली पर लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की. मोदी ने कहा, “त्योहारों के इस समय मे खरीददारी भी खूब हो रही है. इस खरीददारी के समय आपको वोकल फॉर लोकल का मंत्र नहीं भूलना है. देश आजादी के 75 वर्ष मनाने वाला है. वोकल फॉर लोकल का मंत्र हमारा और हमारे परिवार का मंत्र बन जाये. इस पर हमारा बल होना चाहिए. इसलिए ये दीवाली वोकल फॉर लोकल का टर्निंग पॉइंट बन जाए.”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking