News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया एसपी ने किया दिया चेतावनी, की महकमे में उठी हलचल! जानने के लिये पढ़े पूरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 26, 2021  |  8:09 AM

1,423 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया एसपी ने किया दिया चेतावनी, की महकमे में उठी हलचल! जानने के लिये पढ़े पूरी खबर WhatsApp
Responsive image

देवरिया | उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस वालों के फोन पर फिल्मी रिंगटोन एसपी श्रीपति मिश्रा को रास नहीं आया। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने पुलिस कर्मियों को विभाग की गरिमा के अनुसार रिंगटोन लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिले के सभी सीओ और थानेदारों को ऑफिशल पत्र जारी कर मातहतों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए कहा है।

आपके लिए और..- जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

यह सुना जाता है की अन्य सरकारी विभागों की अपेक्षा पुलिस विभाग ज्यादा अनुशासित माना जाता है। मर्यादा में रहकर आम जनता से अनुशासन का पालन कराना विभाग का मूल मंत्र है। सुनने में आया कि देवरिया जिले में तैनात कुछ पुलिस वालों ने अपने मोबाइल पर फिल्मी और फूहड़ रिंगटोन लगा रखा है। खासकर नए बैच के दरोगाओं और रंगरूटों को लेकर इस तरह की काफी शिकायतें हैं। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है।
एसपी ने जिले के सीओ और थानेदारों को ऑफिशल पत्र जारी कर कहा है कि जिले में तैनात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने मोबाइल रिंगटोन में ऐसी फिल्मी धुन लगा रखी है जो विभाग की गरिमा के विपरीत है। सभी सीओ और थानेदार बैठक कर मातहतों को पुलिस विभाग की मर्यादा और गरिमा के अनुसार मोबाइल रिंगटोन लगाने का निर्देश जारी करें, ताकि फोन करने वाले को परेशानी न हो और पुलिस की मर्यादा बरकरार रहे।

एसपी ने जारी किए निर्देश

एसपी द्वारा जारी किए गए पत्र के बाद महकमे के उन पुलिस वालों में खास हड़कंप मचा है, जो अपने मोबाइल पर फिल्मी रिंगटोन बजाते थे

पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र कहते है

पुलिस विभाग एक मर्यादित विभाग है। हमारे पास पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या का हल करने के लिए फोन करता है। ऐसे में पुलिस अधिकारी के पास फोन करने पर उसे उबाऊ रिंगटोन सुनने को मिले यह विभाग की गरिमा के विपरीत है। ऐसे पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking