News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: महिला सिपाही बताकर लिया लिफ्ट, जेब से निकाल लिए रुपये!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 14, 2020  |  5:27 PM

1,222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: महिला सिपाही बताकर लिया लिफ्ट, जेब से निकाल लिए रुपये! WhatsApp
Responsive image

देवरिया | खुद को महिला सिपाही बताकर एक जालसाज महिला ने बाइक सवार से लिफ्ट लिया व 27 हजार रुपये जबरिया जेब से निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

भटनी निवासी राजेंद्र वर्मा बाइक से सोमवार की रात देवरिया आए थे। लौटते समय पुलिस लाइन गेट के समीप एक महिला ने हाथ दिया और महिला थाना तक के लिए लिफ्ट मांगी। खुद को महिला सिपाही बताया। राजेंद्र महिला को बाइक पर बैठा लिए। जब वह महिला नहीं उतरी तो उन्होंने उतारने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार वह अश्लील हरकत करने लगी तथा सोनूघाट तक पहुंचाने को कहा। इस बीच उसने जबरन जेब से रुपये निकाल लिए। धमकी दी कि किसी से कहोगे तो छेड़खानी के आरोप में फंसा देंगे। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking