News Addaa WhatsApp Group Join करें

देश के नाम पीएम का संदेश :- पीएम मोदी शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2021  |  2:09 PM

905 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देश के नाम पीएम का संदेश :- पीएम मोदी शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधन

पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे. पीएमओ इंडिया की ओर से ट्वीट करके ये जानकारी दी गई है, हालांकि ट्वीट में ये साफ नहीं किया गया है कि ये संबोधन किस बारे में होगा. माना जा रहा है कि पीएम मोदी कोविड टीकाकरण और दूसरी लहर में कम होते मामलों पर बात कर सकते हैं. टीकाकरण को लेकर सरकार पहले ही कह चुकी है कि दिसंबर तक पूरी आबादी का टीकाकरण कर दिया जाएगा. इसे लेकर रोडमैप भी बता सकते हैं. इसके अलावा कोरोना संकटकाल में कमजोर पड़ रही अर्थव्यवस्था पर भी कोई ऐलान संभव है, लेकिन इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

कमजोर पड़ रही है दूसरी लहर

कोरोना की दूसरी लहर के सुस्त पड़ने के बीच सोमवार को संक्रमण के नए मामले 1 लाख 636 दर्ज किए गए, 61 दिनों बाद इतने कम दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं. इससे कम मामले 6 अप्रैल को 96,982 दर्ज किए गए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 1,00636 नए केस मिलने के बाद बाद कुल कोविड-19 मरीजों की तादाद 2 करोड़ 89 लाख 9 हजार 975 हो गई है. वहीं इस अवधि में 2427 की मौत हुई है और मृतकों का कुल आंकड़ा 3 लाख 49 हजार 186 हो गया है. दैनिक मामलों की रफ्तार अभी भी एक लाख से ज्यादा पर हो लेकिन राहत इस बात की है कि संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या ताजा मामलों से कहीं ज्यादा है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking