News Addaa WhatsApp Group Join करें

देश में मुसीबत बना कोरोना, अगस्त में 12 लाख केस आए सामने

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2020  |  6:08 AM

1,155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देश में मुसीबत बना कोरोना, अगस्त में 12 लाख केस आए सामने

भारत ने कोरोना के मामले में दुनिया को इस महीने पछाड़ दिया है. अगस्त महीने में अब तक भारत में कुल 12 लाख कोविड केस सामने आए हैं. पूरी दुनिया में इस दौरान सबसे ज्यादा केस सिर्फ भारत में ही आए हैं. ये आकंड़े तब सामने आए जब देश में गुरुवार को एक दिन में 69 हजार कोरोना केस सामने आए थे और 986 मौतें हुई थीं.

आपके लिए और..- चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा,...

अगस्त महीने में अब तक 12.1 लाख कोरोना केस सामने आ चुके हैं. एक महीने के शुरुआती 19 दिन में इतने ज्यादा केस किसी देश में नहीं आए. जुलाई महीने में 11.1 लाख केस सामने आए थे.

अगस्त महीने में 19 तारीख तक अमेरिका में 9.9 लाख केस और ब्राजील में 7.9 लाख कोविड केस सामने आए थे. कोरोना मामलों की संख्या में दोनों देशों को भारत ने पछाड़ दिया है.

गुरुवार को भारत में कोरोना के 69,317 केस सामने आए थे. इसकी वजह से देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 29 लाख से ज्यादा हो गए हैं. इस दिन कुल 986 लोगों की मौत हुई थी. बुधवार को 70,101 केस सामने आए थे.

सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र से सामने आए थे. यहां एक दिन में 14,492 केस सामने आए. इसके बाद 8 अन्य राज्यों में भी एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे. ये राज्य हैं – पश्चिम बंगाल (3,197), पंजाब (1,741), गुजरात (1,175), मध्यप्रदेश (1,142), छत्तीसगढ़ (1,016), हरियाणा (996), पुड्डूचेरी (554) और मेघालय (126).

इस बीच, सरकार का कहना है कि 50 लाख कोरोना वैक्सीन सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स, सैनिकों और कुछ अन्य श्रेणी के लोगों को दी जाएंगी. सरकार इस बात को तय कर रही है कि किस तरह से इन लोगों को वैक्सीन दिए जाएंगे.

दवा बनाने वाली कंपनियों ने सरकार से पूछा है कि कितनी वैक्सीन डोज की जरूरत होगी सबसे पहले. उसके हिसाब से वैक्सीन सरकार को सप्लाई की जाएगी. इसके बाद फिर आम जनता के लिए वैक्सीन की सप्लाई होगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking