News Addaa WhatsApp Group

पालघर●औद्योगिक क्षेत्र बोईसर में क्या टीकाकरण से “मैग्नेट मैन” बना शख्स.?

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jun 13, 2021  |  11:53 PM

3,733 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●औद्योगिक क्षेत्र बोईसर में क्या टीकाकरण से “मैग्नेट मैन” बना शख्स.?

पालघर.। जिले के औद्योगिक क्षेत्र बोईसर शहर के एक शख्स के शरीर में लोहे से बना पदार्थ चिपकने की हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। हालांकि शख्स के शरीर में किसी भी प्रकार का कोई असमानता नही नजर आ रही है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक औद्योगिक शहर बोईसर निवासी रामरंजन सिंह ने एक दिन पहले स्थानीय टीकाकरण केन्द्र टीमा से कोविड की पहली खुराक का टीका लिया है। तत्पश्चात रविवार को दोपहर घर पर परिजनों के साथ टेलीविजन पर कुछ न्यूज देख रहा था। जिसमें टीकाकरण के पश्चात नासिक, सिक्किम और राजस्थान में वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में चुम्बकीय शक्ति पैदा होने को लेकर खबर चल रही थीं। जिससे कौतूहल बश बच्चों ने परिजन से भी चेक करने को कहा। फिर क्या था?
बच्चों ने जब घर में पड़े लोहे से बने चम्मच और कुछ सिक्के चिपकाने शुरू किये तो चिपकते देख कर आवाँक सा रह गये। लेकिन वैक्सीन लेने के बाद या पहले से ऐसा हो रहा है यह कहना न्यूज अड्डा टीम के हिसाब से मुनासिब नही है।
न्यूज अड्डा टीम से बातचीत करते हुए वैक्सीन लेने से लेकर अबतक की शरीर के अंदर किसी भी तरह की गड़बड़ी से इंकार करते हुए शख्स ने पुरी तरह सामान्य ही बताया है।
इस बावत तहसील आरोग्य अधिकारी पालघर डाँ खंदारे से न्यूज अड्डा टीम ने वैक्सीन को लेकर चल रही सोशल मीडिया पर जगह जगह के खबरों को लेकर बातचीत किया तो उन्होंने साफ तौर कोविडशिल्ड वैक्सीन को पोटेंट वैक्सीन बताया है। शरीर में चुम्बकीय शक्ति खाने पीने से भी बन जाता है। इसमें कोई घबराने की बात नही है। यद्यपि जरूरी हुआ तो पुनः शख्स का चिक्तसकीय जांच करा लेंगे।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...

यहाँ देखे विडीओ

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking