News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार: दबंगो के उत्पीड़न से परेशान ब्यक्ति ने भेजा उच्चाधिकारियों को पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2020  |  11:49 AM

1,499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: दबंगो के उत्पीड़न से परेशान ब्यक्ति ने भेजा उच्चाधिकारियों को पत्र
  • दबंगो के उत्पीड़न से परेशान ब्यक्ति ने भेजा उच्चाधिकारियों को पत्र
  • नेबुआ पुलिस पर अबतक कार्यवाही न करने का आरोप

विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

पिपरा बाजार/कुशीनगर | नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के डुमरा खुर्द निवासी एक ब्यक्ति ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,डीजीपी,प्रमुख सचिव गृह,डीआईजी तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को जरिये मेल प्रार्थना पत्र सौप गांव के ग्राम प्रधान के परिजनों पर गावई राजनीति के चलते चौराहे पर झोपड़ी में स्थिति अपनी चाय की दुकान की को तोड़ने फोड़ने एवं बिरोध करने पर मार पीट करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है ।वही मुकामी पुलिस को इस प्रकरण में अबतक कार्यवाही न करने का आरोप भी लगे है।
उक्त गांव निवासी राजेश राजभर ने उपरोक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव के ही चौराहे पर बिगत 25 वर्षो से झोपड़ी में उसकी चाय की दुकान है जो उसके परिजनों के जीवन यापन का साधन है बीते पंचायती चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान के परिजन उसकी दुकान पर पहुच तोड़ फोड़ करने लगे तथा बिरोध करने पर मार पीट के साथ भद्दी भद्दी गालियां और जान माल की धमकी भी दी जिसकी सूचना मेरे द्वारा 7 मई को स्थानीय थाने को दी गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई न्याय न मिल सका जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे आय दिन मुझसे उलझने की कोशिश में लगे रहते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking