News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार:- भाजपा के पदाधिकारियों ने वितरित किए सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के पत्रक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2021  |  5:18 PM

601 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार:- भाजपा के पदाधिकारियों ने वितरित किए सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के पत्रक

पिपरा बाजार (कुशीनगर):- भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के नेता और पदाधिकारियों जनपद के विभिन्न मंडलों में जन संपर्क कर विगत साढ़े चार वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों का पत्रक वितरित कर सरकार की मंशा को जनता से अवगत कराया।
जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द के अनुसार रविवार को जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने तमकुहीराज में घर घर जनसमपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए कस्बे में घर-घर व दुकानों पर जाकर जनता को प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी, गरीब, मजदूर, किसान से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में स्वास्थ्य , शिक्षा, रोजगार, सरकारी नौकरी, कृषि, किसान, व्यापारी, गरीब, मजदूर और कानून-व्यवस्था में सराहनीय कार्य किया है। प्रदेश भयमुक्त है। अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक वैजनाथ मद्धेशिया, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गुप्ता, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष। त्रिपुरेश सिंह पटेल,अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी०एन० पाठक पडरौना विधानसभा के कठकुईयां मण्डल के सेमरा हर्दो और जंगल पचरुखिया में जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल और जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द के साथ घर घर जाकर प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक वितरण करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले तक देश की सबसे बड़ी आबादी होने के बाद भी बीमारू राज्य की छवि के साथ देश में पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था होने का दंश झेलने वाले उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। और केंद्र और प्रदेश की सरकार की आपस में बेहतर तालमेल का ही नतीजा है कि प्रदेश में पीएम किसान योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला समेत कई योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश शीर्ष स्थान पर है।
इस अवसर पर जिला कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष बिपिन बिहारी मिश्र, विजय कुमार सोनी, जितेंद्र मद्धेशिया, नंदकिशोर जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, राजकिशोर दास, अश्वनी गुप्ता, छोटू भारती आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- केशव कुमार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात तबादलों से...

विश्वजीत राय
पिपरा बाजार।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा

कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…

सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…

खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking