जनपद कुशीनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश में सुरक्षा के दृष्टिकोण के मददेनजर आज उत्तरप्रदेश – बिहार सीमावर्ती कस्बा सलेमगढ़ में तरयासुजान पुलिस द्वारा कस्बे में पैदल मार्च किया।
आज मंगलवार की शाम प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर कर सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, और कहा कि मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें। वही दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी,औऱ उनसे अपना बिचार भी साझा किया। साथ ही दुकानदारों की सुरक्षा की ट्रिप्स भी बताए। उन्होंने कहा की पुलिस आपकी सेवा के लिये सदैव आपके साथ खड़ी है। पैदल मार्च के दौरान हेड कांस्टेबल सचिंद्र कुमार राय, अजय तिवारी, आरक्षी भीम सिह, अवधेश यादव,अर्जुन खरबार,आरक्षी चालक जयप्रकाश के साथ बहादुरपुर पुलिस चौकी की टीम मौजूद रही।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…