फाजिलनगर/कुशीनगर | कुशीनगर जिला के विधान सभा फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के प्रयास से नगर पंचायत फाजिलनगर मे बहुत जल्द ही मेडिकलआक्सीजन सप्लाई का काम प्रारंभ हो जायेगा।
इस संबंध मे फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने बताया कि कसया के उप जिलाधिकारी के नगर पंचायत फाजिलनगर मे काम करने की रुचि को देखा तो आक्सीजन प्लांट की बात उनके सामने रखी तथा हमने कहा कि हमारी दिल से इच्छा है कि वर्तमान महामारी की भयावहता को देखते हुए यहां पर एक आक्सीजन का प्लांट लगे। उपजिलाधिकारी ने हमारी बात को स्वीकार किया। जिसके परिणामस्वरूप इसी महीने के अंत तक फाजिलनगर मे मेडिकल आक्सीजन सप्लाई सिस्टम प्रारंभ कर दिया जायेगा। आक्सीजन सिस्टम के शुरु हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों के साथ ही पड़ोसी राज्य बिहार के लोगों को भी बहुत फायदा होगा।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…