अमेठी । बरात लेकर दुल्हा अपनी ससुराल के लिए निकला था। ससुराल पहुंचने से पहले दूल्हे व उसके पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दोनों अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वापस गांव विवाह के लिए ही आए थे। रिपोर्ट आते ही हरकत में आया प्रशासन गांव पहुंचा तो पता चला कि युवक बरात लेकर हैदरगढ़ के लिए निकल गया है।
जिले के बाजारशुकुल के गांव बरसंड़ा निवासी राम बरन व उनका बेटा भानु प्रताप अभी कुछ दिन पहले दिल्ली से गांव आए थे। शुक्रवार को भानु प्रताप का विवाह की तारीख थी। शाम को गांव से बारात रवाना हुई और कुछ देर बाद आई रिपोर्ट में पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव निकले तो प्रशासन ने दोनों को हैदरगढ़ से वापस लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएम अरुण कुमार ने कहाकि संक्रमण के बचाव के उपाय किए जा रहे हैं।
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…