News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार चुनाव में PM मोदी के बाद प्रचार के लिए सीएम योगी की सबसे ज़्यादा डिमांड!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2020  |  12:03 PM

1,156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार चुनाव में PM मोदी के बाद प्रचार के लिए सीएम योगी की सबसे ज़्यादा डिमांड!

लखनऊ | बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) अपने पूरे रंग में रंग चुका है. उम्मीदवार घोषित होने के साथ ही अब नामांकन और रैलियों का सिलसिला शुरू हो गया है. उम्मीदवार इस कोशिश में जुटे हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा स्टार प्रचारक उनके इलाके में जाएं. स्टार प्रचारकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जेडीयू (JDU) में सबसे ज़्यादा ज़ोर आजमाइश हो रही है. पीएम नरेन्द्र मोदी के बाद यूपी के सीएम का दौरा अपने विधानसभा क्षेत्र में कराने के लिए संपर्क किया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो पीएम नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditya Nath) उम्मीदवारों की दूसरी पंसद बने हुए हैं.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

सूत्रों का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए बनी लिस्ट में यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम है. हैरत की बात यह कि बिहार में प्रचार के लिए कई जेडीयू उम्मीदवार भी सीएम योगी की सभा करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं. गौरतलब रहे कि गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी योगी की रैलियों में भीड़ उमड़ी थी.

ऐसा माना जा रहा है कि बिहार की जातीय राजनीति में योगी का हिंदुत्व चेहरा कारगर हो सकता है. औरंगाबाद से भाजपा के प्रत्याशी रामाधार सिंह ने कहा मोदी जी और योगी जी की सभाओं से चुनाव में खासा फर्क पड़ेगा. वहीं, अगर केन्द्र की बात करें तो पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी की भी प्रचार के लिए सबसे ज्यादा मांग है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking