News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार चुनाव: NDA में फूट ! “मोदी से कोई बैर नहीं, नीतिश तेरी खैर नहीं” LJP लड़ सकती हैं अलग चुनाव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2020  |  12:16 PM

1,106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार चुनाव: NDA में फूट ! “मोदी से कोई बैर नहीं, नीतिश तेरी खैर नहीं” LJP लड़ सकती हैं अलग चुनाव

बिहार में एनडीए में टूट करीब करीब तय मानी जा रही है. आज लोक जनशक्ति पार्टी अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकती है. लोजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक आज शाम को होनी है. पार्टी 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर सकती है. इसी के साथ 56 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है. इस मामले में लोजपा की बीजेपी से बात बन नहीं सकी है. बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से चिराग पासवान पांच बार मिल चुके हैं.

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

बीजेपी लोजपा को केवल 15 सीटें देना चाहती है जबकि लोजपा 42 सीटें मांग रही है. जेडीयू कह चुकी है कि उसका लोजपा से गठबंधन नहीं, बीजेपी अपने हिस्से से लोजपा को सीट दे सकती है. उधर जेडीयू और बीजेपी के बीच भी खटपट जारी है. जेडीयू बीजेपी से ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहती है. दोनों दलों में अभी तक सहमति नहीं बन सकी है.

माना जा रहा है कि गठबंधन टूटने पर लोजपा बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी. लोजपा-बीजेपी के गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरने की पार्टी की योजना है. लोजपा मोदी, रामविलास और चिराग के नाम पर चुनाव लड़ेगी. साथ ही पार्टी जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी . इस चलते जेडीयू बीजेपी के बीच इसे लेकर विवाद हो सकता है. वहीं केंद्र में लोजपा बीजेपी गठबंधन जारी रहेगा. पासवान मंत्री बने रहेंगे. गठबंधन टूटा तो अंदरखाने लोजपा का नारा होगा – मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश तेरी ख़ैर नहीं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking