News Addaa WhatsApp Group Join करें

बीजेपी के नेता संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण,अस्पताल में भर्ती कराया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 28, 2020  |  11:47 AM

1,347 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीजेपी के नेता संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण,अस्पताल में भर्ती कराया गया WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के सिम्पटम्स मिले हैं, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. न्यूज एजेंसी PTI से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

संबित पात्रा बीजेपी का जाना माना चेहरा हैं और अक्सर टीवी डिबेट्स में नजर आते हैं. ट्विटर पर उन्हें काफी सारे लोग फॉलो करते हैं. रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे और बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने संबित पात्रा की सलामती के लिए ट्वीट किया है.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) का सामना इन दिनों भारत (India) समेत पूरी दुनिया कर रही है.
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 1,51,767 हो गई है. इनमें 83004 सक्रिय मामले हैं और 64425 लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक कुल 4337 लोगों की मौत हुई है.

वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 57 लाख के ऊपर जा चुका है. साथ ही 3 लाख 57 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking