News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर पुलिस के सुपर कार्प ने नाबालिग को भगाने वाले को नागालैंड से किया गिरफ्तार.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Apr 30, 2022  |  10:19 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर पुलिस के सुपर कार्प ने नाबालिग को भगाने वाले को नागालैंड से किया गिरफ्तार.।

बोईसर पुलिस को ढाई महीने बाद मिली

कामयाबी.।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

  पालघर.। जिले के बोईसर ईलाके से एक नाबालिग को चांद सितारों की सैर कराने का हवा हवाई  लालच दिखाकर  भगा ले जाने वाले एक आरोपी को स्थानीय पुलिस ने उसके चालाकी पर पैबंद लगाते आखिर कार ढाई महिने बाद नागालैंड राज्य के शोऊबाडा आऊट पोस्ट (निऊलैंड) थाने से मय नाबालिग संग गिरफ्तार कर कानून के विभिन्न धाराओं में यहां हवालात में पहुंचा दिया गया हैं।

आपके लिए और..- जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स...

      उक्त कारवाई बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश कदम के मार्गदर्शन में सुपर कार्प पुलिस सब इंस्पेक्टर योगेश खोंडे व पुलिस हवालदार अतिश कामनकर,पु.सि.सुरेश पाटिल अमित भरवाड की टीम ने बड़ी चतुराई से की है। बताया जाता है कि आरोपी चालाकी से बार- बार नाबालिग के साथ शहर दर शहर बीते महिनों में छुपने का जगह बदलता रहा था.।

     ज्ञात रहे कि  जिले के बोईसर थाना क्षेत्र अंतर्गत काटकर पाडा किराये के मकान में रह रहे एक महिला द्वारा विगत 08.02.22 को  पुलिस स्टेशन में उसके नाबालिग (15 वर्षीय) लड़की को किसी अज्ञात द्वारा  बहला कर भगाने का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बोईसर सुरेश कदम ने दर्ज मामलें में विवेचना की जिम्मेवारी सुपर कार्प पीएसआई योगेश खोंडे को सौपते हुई कारवाई का रास्ता सुझाया था.।

      बताया जाता है कि अज्ञात आरोपी की तलाश में बोईसर पुलिस ने नाबालिग के बरामदगी के कोशिश तो शुरू कर दिया था लेकिन  बार बार चकमा देता आरोपी के गिरेबान तक आखिरकार पीएसआई खोंडे की टीम पहुंच गयी और नागालैंड  से आरोपी सद्दाम जलालुद्दीन हुसैन (23) वर्ष मुल निवासी आसाम राज्य वर्तमान निवासी बोईसर को मय नाबालिग गिरफ्तार करके 23.04.22 को बोईसर ले आयी। जिसे अब कोर्ट के आदेश पर कानूनी प्रक्रिया में जेल रवाना किया जा चुका है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking