News Addaa WhatsApp Group

भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे 5 घुसपैठियों को BSF के जवानों ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2020  |  6:58 AM

1,067 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे 5 घुसपैठियों को BSF के जवानों ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के तरन तारन जिले में भारत पाकिस्तान सीमा के नजदीक डल सीमा चौकी पर शनिवार तड़के पांच संदिग्ध लोगों को ढेर कर दिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब डल सीमा चौकी पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं जिसके बाद उन्होंने तड़के करीब 4:45 बजे गोलियां चलाईं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर...

उन्होंने बताया कि पांच शव बरामद किए गए हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है। खेमकरन तरन तारन में आता है और यह बॉर्डर से सटा इलाका है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक के पास असॉल्ट राइफल भी मिली है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, “बीएसएफ की 103वीं बटालियन के सैनिकों ने तरन तारन, पंजाब के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करने वाले घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि को देखा। रूकने के लिए कहे जाने पर उन्होंने बीएसएफ सैनिकों पर गोलीबारी की, उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जिसमें 5 घुसपैठियों को गोली मारी।”

गौरतलब है कि सीमा पार से आतंकियों को लगातार भारत में भेजा जाता है। सेना की मुस्तैदी के चलते आतंकी संगठनों के मंसूबों पर हर बार पानी फिर जाता है। पिछले कुछ समय में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकी घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर चुके हैं।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking