News Addaa WhatsApp Group

भारत की कूटनीति पर नरम पडा चीन, भारत-चीन LAC पर कम होता दिख रहा विवाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 28, 2020  |  7:40 AM

1,511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारत की कूटनीति पर नरम पडा चीन, भारत-चीन LAC पर कम होता दिख रहा विवाद

भारत-चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर विवाद के बीच बुधवार को चीन का रुख नरम पड़ गया। मंगलवार को किसी देश का नाम लिए बिना राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना को तैयारी का निर्देश दिया था। बुधवार को पहले चीनी विदेश मंत्रालय ने सीमा पर भारत के साथ स्थिति को स्थिर औरनियंत्रण में बताया। उसके बाद भारत में चीन के राजदूत ने मतभेदों को बातचीत से निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चाइनीज ड्रैगन और भारतीय हाथी साथ नृत्य कर सकते हैं।

आज की हॉट खबर- सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध...

एक-दूसरे के लिए अवसर: भारत में चीन के राजदूत सन विडोंग ने कन्फेडरेशन ऑफ यंग लीडर्स मीट को संबोधित करते हुए कहा कि मतभेद की छाया द्विपक्षीय रिश्तों में बाधा नहीं बनने देना चाहिए। भारत और चीन एक-दूसरे के लिए अवसर हैं, खतरा नहीं।
स्थिती नियंत्रण योग्य: इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, भारत के साथ सीमा पर हालात ”पूरी तरह स्थिर और नियंत्रण योग्य हैं और दोनों देशों के पास बातचीत और विचार-विमर्श करके मुद्दों को हल करने को उचित तंत्र और संचार माध्यम हैं। ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह भारत और चीन के सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप इससे पहले भारत और पाक के बीच भी मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन भारत सरकार खारिज कर चुकी है।
दरअसल,उम्मीद की जा रही थी कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास कई क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनाव 2017 के डोकलाम गतिरोध के बाद यह सबसे बड़ी सैन्य तनातनी का रूप ले सकती है। चीन चोरी-चुपके धीरे-धीरे अस्थायी निर्माण को मजबूत कर रहा है। डोकलाम विवाद 18 जून 2017 में हुआ था, जब करीब 270 से 300 भारतीय सैनिकों डटकर मुकाबला कर चीन के सड़क निर्माण को रोक लिया। चीनी सेना के साथ 73 दिनों तक यह गतिरोध जारी रहा था और भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों के मंसूबों पर पानी फेरा था।

संबंधित खबरें
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking