News Addaa WhatsApp Group Join करें

भारत-चीन गतिरोध: आज हैं जनरल रैंक अधिकारिंयो के बीच मीटिंग, ये होगा बैठक का एजेंडा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2020  |  3:54 AM

1,467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारत-चीन गतिरोध: आज हैं जनरल रैंक अधिकारिंयो के बीच मीटिंग, ये होगा बैठक का एजेंडा

भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच शनिवार को लद्दाख में जारी तनाव के बीच बैठक होने वाली है. दोनों देशों के बीच कॉर्प कमांडर स्तर की वार्ता होगी. लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास यह बैठक होगी. सैन्य बैठक के दौरान भारत अपनी तरफ से कुछ प्रस्ताव देने वाला है.

आपके लिए और..- सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई...

भारत बैठक में जोर देगा कि इलाके में यथास्थिति बरकरार रखी जाए, जो अप्रैल में थी. एलएसी के नजदीकी इलाकों से चीन की सेना पीछे हटे और तोप और बख्तरबंद गाड़ियों को पीछे बुलाए. इस बैठक में पैंगोंग त्सो पर भी भारतीय सेना का फोकस रहेगा.
दरअसल पैंगोंग झील का उत्तरी तट जहां चीनी सेना ने यथास्थिति बदलने की कोशिश की है. फिंगर 4 इलाकों से भारतीय सेना मांग करेगी कि सभी अस्थाई शिविरों को हटाया जाए. भारत के जिन क्षेत्रों को चीन विवादित मानता है, वहां भारतीय सेना निर्माण कार्य जारी रखेगी. यह बात चीन को बताई जाएगी.

मेल्डो में होगी सैन्य बैठक

दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की होने वाली यह बैठक सुबह 9 बजे से शुरू होगी. दोनों सेनाओं के बीच लद्दाख के चुशूल के सामने मोल्डो में शनिवार सुबह 9 बजे बैठक होगी. बैठक की जगह टकराव वाली जगह से 20 किलोमीटर की दूरी पर है.

भारत और चीन के बीच बीते कई दिनों से गतिरोध चल रहा है. भारत और चीन में डिविजनल कमांडर स्तर की इस बैठक में पूरी दुनिया की नजर है. अमेरिका भी विवाद सुलझाने की पहल कर चुका है, जिसके लिए न तो चीन तैयार है, न ही भारत. दोनों देश इसे आंतरिक मुद्दा बता चुके हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
त्योहारों से पहले तमकुहीराज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
त्योहारों से पहले तमकुहीराज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कुशीनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य…

गो तस्करों पर पुलिस का ‘मास्टर स्ट्रोक’, तीन शातिर गैंगस्टर एक्ट की जद में
गो तस्करों पर पुलिस का ‘मास्टर स्ट्रोक’, तीन शातिर गैंगस्टर एक्ट की जद में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में
सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में सोमवार की रात एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking