News Addaa WhatsApp Group Join करें

महाराष्ट्र :- अक्टूबर के पहले सप्ताह में होंगे MH-CET की परीक्षाएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 3, 2020  |  6:51 AM

712 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराष्ट्र :- अक्टूबर के पहले सप्ताह में होंगे MH-CET की परीक्षाएं

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तारीखों की घोषणा कर दी। राज्य के हायर टेक्निकल एजुकेशन मंत्री उदय सावंत ने कहा कि सभी सीईटी एग्जाम 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। फाइनल तारीखों और शेड्यूल के बारे में आने वाले दिनों में जानकारी दी जाएी।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

एजुकेशन मंत्री उदय सावंत ने कहा कि राज्य एक अक्टबीर से 15 अक्टूबर के बीच सीईटी एग्जाम आयोजित करेगा। महाराष्ट्र सीईटी इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी और एग्रीकल्चर के लिए परीक्षा अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो जाएगी, वही बाकी बाद में आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अभी राज्य सरकार प्रोफेश्नल और नॉन प्रोफेशनल कोर्सेज की फाइनल ईय़र की परीक्षाओं के आयोजित करने में व्यस्त है। मुझे सीईटी कमिशनर से प्रस्ताव मिला है। आपको बता दें कि सबसे पहले इस परीक्षा तो जून में आयोजित होना था, लेकिन जुलाई तक के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण राज्य में बढ़ते केसों के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। महाराष्ट्र सीईटी के जरिए राज्य के विभिन्न कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर और तीन वर्षीय LLB जैसे कोर्सेज के लिए दाखिला होता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking