कसया/कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर एवं लिन्ह-सन बुद्धिस्ट इंटरमीडिएट कालेज, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में “मेरी माटी मेरा देश” विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया,जिससे सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता किया l निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र /छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण 14 अगस्त को किया जायेगा। इसी क्रम में राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा विभिन्न विद्यालयों के लगभग 08 सौ छात्र-छात्राओं को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की गई,साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 13 से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया गया ।
उक्त अवसर पर छात्र-छात्राओं को तिरंगा वितरण किया गया तथा संग्रहालय के वीथिकाओं का भ्रमण कराया गया व और वीथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…