News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी पुलिस को अब मुर्दों से भी शांति भंग का खतरा, मृतक के घर भेजा नोटिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2021  |  3:07 PM

1,592 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी पुलिस को अब मुर्दों से भी शांति भंग का खतरा, मृतक के घर भेजा नोटिस WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की पुलिस इस बार अपनी अनोखी कार्यशैली की वजह से चर्चा में है. यहां की पुलिस को जिंदा व्यक्तियों के साथ-साथ मुर्दों से भी शांति भंग का खतरा है. इसलिए यहां की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को शांति भंग की धाराओं में नोटिस भेजकर मजिस्ट्रेट के सामने हाजिर होने का हुक्म दिया है जिसकी तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है.

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

चुनाव के मद्देनजर ग्रामीण इलाकों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की कारवाई के मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन इस बार गांव में हुए मामूली विवाद के बाद मुर्दे पर पुलिस की कार्रवाई का मामला सामने आने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है. फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस से उनकी लापरवाही के लिए जबाब मांगा है.

दरअसल, हरदोई जिले की बघौली कोतवाली इस समय चर्चा में है. इस थाने की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को शांतिभंग में नोटिस भेजा है जिनका निधन तीन साल पहले हो चुका है. पुलिस ने उसे बांड भरने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने का नोटिस भेजा है. बघौली थाना इलाके के नीभी गांव के रहने वाले राम आसरे के घर पुलिस ने नोटिस भेजा है. यह नोटिस शांति भंग करने के आरोप में सदर कोर्ट से भेजा गया है. इस नोटिस में 9 लोगों के नाम शामिल हैं जिनमें राम आसरे, नरेश, हरिश्चंद्र, रती सिंह, राघवेंद्र, सतीश, गुड्डू, लवकुश और अशोक शामिल हैं.
नोटिस में कहा गया है कि सभी लोग 50-50 हजार की दो जमानती राशि और इतनी ही धनराशि का बंधपत्र एक वर्ष के लिए लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में 6 फरवरी को हाजिर हों. यह नोटिस मिलते ही परिवार के लोग भी अचंभित हो गए क्योंकि नोटिस में तीसरे नंबर पर लिखे गए हरिश्चंद्र नामक व्यक्ति की करीब 3 वर्ष पहले मौत हो चुकी है.

अब नोटिस मिलने के बाद परिवार वाले इसलिए परेशान है कि जो व्यक्ति 3 वर्ष पहले मृतक हो चुका है उसे उपजिलाधिकारी की अदालत में कैसे ले जाएं. बघौली थाना पुलिस की यह लापरवाही जब सामने आई तो अब पूरे मामले में खाकी की किरकिरी हो रही है. वहीं, पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है कि इस प्रकार की लापरवाही थाना पुलिस से कैसे हो हुई.

एएसपी हरदोई अनिल कुमार का कहना है कि बघौली के ग्राम नीभी में रामआसरे और रविशंकर में विवाद हुआ था जिसको लेकर पुलिस ने 9 लोगों का चालान किया था उनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष बघौली से वार्ता की जाएगी और इस संबंध में उनका स्पष्टीकरण लिया जाएगा और जो भी आवश्यक विधिक कार्यवाही होगी, की जाएगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking