News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी में आनेवाले 24 घंटे जारी रहेगा बारिश का दौर,6 जून के बाद मौसम बदलनें की संभावना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2020  |  3:53 AM

1,530 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में आनेवाले 24 घंटे जारी रहेगा बारिश का दौर,6 जून के बाद मौसम बदलनें की संभावना

लखनऊ. पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके लिए विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बारिश का सिलसिला पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी रहेगा.
बारिश की संभावना वाले जिलों में गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, मुरादाबाद आदि शामिल हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिहार से सटे जिलों में बारिश का अनुमान है. हालांकि मौसम विभाग ने साथ ही अनुमान लगाया है कि आज 5 जून के बाद बारिश का सिलसिला थम जाएग क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होता जा रहा है. 6 जून से यूपी में मौसम साफ हो जाएगा जो अगले तीन-चार दिनों तक बना रहेगा. उसके बाद मौसम का कैसा स्वरूप रहता रहता है इसका अनुमान बाद में जारी किया जाएगा.
वहीं बता दें कि 4 जून को पूरे प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना रहा. कई जगहों से बरसात की भी खबरें आई. ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी होती रही. इससे तापमान में ज्यादा गिरावट आ गई है. 5 जून को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking