News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी मौसम : आज मिल सकता है गर्मी से राहत, तेज अंधी के साथ हो सकता हैं बारिश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 28, 2020  |  4:20 AM

1,744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी मौसम : आज मिल सकता है गर्मी से राहत, तेज अंधी के साथ हो सकता हैं बारिश

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गर्मी के बढ़ते कहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है और सूरज से बरसती आग से लोग गरम थपेड़े सहने को मजबूर हैं। इसी बीच गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के दौरान गुरुवार को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं। लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार व शनिवार को भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
इससे पहले बुधवार को प्रदेश में गीष्म लहर का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान प्रयागराज, बांदा और झांसी सबसे गरम स्थान रहे। इन तीनों जिलों में दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर, इटावा, वाराणसी, हमीरपुर में 45 डिग्री सेल्सियस दिन तापमान रहा। अलीगढ़ और आगरा में दिन का तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
लखनऊ और आसपास के इलाकों में पारा-43 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दोपहर बाद इस पूरे क्षेत्र में बादलों ने डेरा डाल दिया। जिसकी वजह से तपन से थोड़ी राहत मिली। उधर, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की सक्रियता भी शुरू हो रही है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्से और बंगाल की खाड़ी में अगले दो दिनों में मानसून सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking