News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: आजादी के 70 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंछित लाला छपरा का टोला इमिलिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2020  |  2:23 PM

1,193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आजादी के 70 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंछित लाला छपरा का टोला इमिलिया WhatsApp
Responsive image

-आज भी मरीज डोली के माध्यम से पहुचते है अस्पताल
– पीड़ित ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार
-ग्राम प्रधान पर सरकारी योजनाओं में भेदभाव करने का लगाया आरोप
रामकोला/ कुशीनगर: राजेश कुमार चौहान 
स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा लाला छपरा का टोला इमिलिया 70 सालो बाद भी मूलभूत सुविधाओं सड़क, पानी से वंचित है ग्रामसभा के रहने वाली बरसाती देवी पत्नी स्व0 रामटहल ने बताया कि सड़क खराब रहने के कारण गांव में कोई वाहन नही आ पाता है तथा विमारी एवं शादी के समय हम लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।मेरे पति विमार हो गए उनको अस्पताल ले जाने के लिए चारपाई का डोली बनाकर गाँव के लोग ले गये लेकिन देर होने की वजह से उन्होंने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। पक्की सड़क से न जुड़ने के कारण सरकार द्वारा आकस्मिक सेवा के लिए चलाई जा रही 108एम्बुलेन्स गाड़ियां भी गांव में नही पहुँच पाती है।बरसाती देवी ने अपनी ब्यथा सुनाते हुए बताया कि अगर सड़क ठीक रहता तो मेरे पति को बचाया जा सकता था।इमिलिया के रहने वाले अंगद ने बताया कि हम गांव वाले क्षेत्रीय विधायक से ज्ञापन देकर सड़क बनवाने की मांग भी किया गया। और इस समस्या से सांसद कुशीनगर को भी अवगत कराया गया लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने सुधि नही ली। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग नहर से लेकर इमिलिया से लक्ष्मीगंज चौकी के पास निकलने वाले रास्ते को हम लोगो द्वारा श्रमदान कर भरवाया गया। देश और प्रदेश की सरकारें विकास की गंगा बहाने की लाख दावे करे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है विकास यहाँ आँसू बहा है।भारत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन का भी इमिलिया टोला में कही अता पता नही है और महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। ग्राम सभा लाला छपरा के टोला इमिलिया में सरकारी योजनाए धरातल पर नही दिख रही ।गांव की रहने वाली दुर्गावती देवी ने बताया कि गांव में सड़क न होने के कारण हम लोगो के रिश्तेदार भी आना जाना छोड़ दिये है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर हम लोगो की गांव की सड़कें नही बनी तो हम लोग मतदान का भी बहिष्कार करेंगे।ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान पर भी सरकारी योजनाओं में भेद-भाव करने का आरोप लगाया।ग्रामप्रधान लाला छपरा रिंकू जायसवाल द्वारा कोई स्पष्ट जबाब नही दिया गया प्रधान ने बताया कि ईट महंगा होने के कारण शौचालय का निर्माण नही हो पा रहा है। जो समझ के परे है। इस सम्बंध में खंड विकास अधिकारी रामकोला ने बताया कि यदि ऐसा मामला है तो दिखवाते है।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking