राजेश कुमार चौहान/ न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी कोरोना से बचाव के लिए कैंप लगाकर लोगों की जांच का अभियान शुरू किया है। रामकोला ब्लाक के दिउलिहा मनिया छापर गांव में आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष बिजय कुमार गुप्ता के के सहयोग से ‘पल्स ऑक्सीमीटर जांच शिविर’ लगाकर 17 ग्रामीणों का ऑक्सीजन स्तर जांच किया। जिसमें सभी का पल्स नार्मल निकला गुप्ता ने कहा की दिल्ली के ओजस्वी मुख्यमंत्री अरबिन्द केजरीवाल ने कहा है की उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी गाँव -गाँव जाकर आक्सीमीटर से पल्स जांच करे और और पल्स बढने पर नजदीकी हास्पीटल पर जाने का सलाह दे एवं ज्यादा तबियत बिगड़ने पर आम आदमी के कार्यकर्ता अपने साथ ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती करायें दिल्ली के तर्ज पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा जाच का कार्य किया जा रहा है सहायक टीम मे मजहर अंसारी सर्वजीत पाल, अभय पासवान ,अहमद नूरुल होदा, नासिफ अली आदि मौजूद रहे
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…