News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: एक दिवसीय गन्ना किसान गोष्ठी के साथ मेला का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2021  |  7:25 PM

1,034 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: एक दिवसीय गन्ना किसान गोष्ठी के साथ मेला का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

राम विहारी राव/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

रामकोला/कुशीनगर | शनिवार को गन्ना समिति रामकोला खेतान के परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2020-21 के तहत विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय किसान गोष्ठी एवं मेला का आयोजन किया गया।जिसमें विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा कृषकों की आय दोगुनी करने, वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती में सह फसली खेती करने ,कीट व रोग नियंत्रण, गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं समेत आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी गई ।

कृषक मेला व गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किये कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे के प्रतिनिधि शशांक दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए संकल्पित है।सांसद कुशीनगर, किसानो की समस्याओं को अक्सर सदन में उठाते रहे है।अगर किसी किसान भाई के समक्ष किसी भी प्रकार की समस्या आती हैं तो अपने सांसद को अवश्य अवगत कराये। विशिष्ट अतिथि जिला गन्ना विकास अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना तथा गन्ना विभाग द्वारा चलायी गयी योजनाओं की जानकारी देना है ।श्री दूबे तथा श्री सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला , सेवरही चीनी मिल , ढाढ़ा चीनी मिल व निजी कंपनियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी तथा स्टालों का निरीक्षण किया। गन्ना शोध संस्थान सेवरही से आए कीट वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार, वैज्ञानिक डॉक्टर सत्येंद्र कुमार आदि ने किसानों को नई-नई तकनीकी से गन्ने के बुवाई करने व कीटों से फसल को बचाने के उपाय बतायें। कृषक मेला में मनोज राय,अभय सिंह, भोला तिवारी, लक्ष्मी नारायण आदि किसानों ने अपने-अपने अनुभव और समस्याओं को गोष्ठी में रखा। किसान गोष्ठी को त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी,प्रधान गन्ना प्रबंधक दिनेश राय , अशोक कुमार पांडेय, सेवरही चीनी मिल के जीएम (केन) शरद सिंह, ढाढ़ा  चीनी मिल के जीएम (केन)संजय कुमार त्यागी आदि ने गन्ने की उन्नतशील खेती के विषय में जानकारी दी। कृषि मेले में आये किसानो को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामकोला (पी) अमरनाथ दूबे ने गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया । मेले में गन्ने की गेड़ी काटने की मशीन, गड्ढा विधि से गन्ने की बुवाई, वर्मी कंपोस्ट ,विभिन्न प्रकार के कीटनाशक, ट्रेस कल्चर मशीन, रिवर्स सिबल मोल्ड बोल्ड प्लाऊ मशीन आदि की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान विचित्र नारायण मणि, फूलबदन कुशवाहा, आशुतोष गोविंद राव, निखिल कुमार उपाध्याय, रामानुज मिश्रा, सहकारी गन्ना समिति खेतान के सचिव रविंद्र बहादुर, पंजाब समिति के सचिव अंगद वर्मा सहित जिले के सभी समितियों के सचिव ,गन्ना पर्यवेक्षक अतुल श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार सिंह, शिवाजी, अखिलानंद तिवारी, मुन्नी देवी मुकेश यादव , खेतान सोसाइटी के कर्मचारी राणा प्रताप राव, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,तारकेश्वर गोविन्द राव, विनोद श्रीवास्तव ,देवबंश पांडेय, कुसुम देवी आदि सहित त्रिवेणी चीनी मिल के कर्मचारी व तमाम किसान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking