रामकोला/कुशीनगर । कोरोना काल की शुरुआत से बंद डेमू ट्रेन जैसे ही शनिवार को लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लोगों के खुशी का ठिकाना नही रहा।भाकियू नेता रामचंद्र सिंह,निवर्तमान जिपंस अरुण सिंह, रामाश्रय वर्मा, कृष्ण गोपाल चौधरी,रामप्रीत, उदयभान, शंभू सिंह, दिलीप, सतीश, अरविंद, त्रिपुरारी, मुबारक, मुन्ना आदि लोगों ने लोको पायलट विनय कुमार गुप्ता और सहयोगी ड्राइवर को माला पहनाकर स्वागत किया।तथा ट्रेन पर पुष्प अर्पित कर खुशी का इजहार किया।इस ट्रेन को चलाने के लिए संबंधित रूट के यात्रियों द्वारा निरन्तर माँग किया जा रहा था।ट्रेन न चलने के कारण गरीब यात्रियों का आवागमन वाधित होने के साथ-साथ उनका आर्थिक शोषण भी हो रहा था।ट्रेन लक्ष्मीगंज स्टेशन पर निर्धारित समय से आधा घंटा विलम्ब से पहुंची।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…