राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजपुर खास निवासी रामजीत पुत्र रामसुचित उम्र 35 वर्षीय युवक की छोटी गंडक में डूबने से मौत हो गयी ।मिली जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व में स्थित है छोटी गंडक घाट पर युवक स्नान कर रहा था कि अचानक पैर फिसलने से नदी में डूब गया जिस से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई ।घटना की सूचना पाकर रामकोला थाना प्रभारी विवेकानंद यादव , हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार सिंह,शंकर कुवर, विनोद कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर रामकोला पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी। घटनास्थल पर इसके पहले भी आधा दर्जन लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…