News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: झाड़ियों से पटी अमडरिया माइनर, किसान चिंतित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 4, 2021  |  5:52 PM

772 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: झाड़ियों से पटी अमडरिया माइनर, किसान चिंतित

रामबिहारी राव/ न्यूज़ अड्डा

रामकोला/कुशीनगर | किसानों के खेतों के लिए सबसे किफायती व सर्वोत्तम सिंचाई का साधन नहरों की हालत वर्तमान समय में बदहाली की हालत में हैं। क्षेत्र की अमडरिया माइनर झाड़ झंकार से पटा हुआ है। नहरों में पानी नहीं आने से गन्ने की फसल की सिंचाई को लेकर किसान चिन्तित व परेशान है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

रामकोला क्षेत्र के माइनरो में सिल्ट सफाई का कार्य भी अभी नहीं हुआ है। नहरों की सफाई न होने की दशा में टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है । रामकोला क्षेत्र में अमडरिया नहर की हालत काफी खराब है।यह नहर झाड़ झंकार के हवाले है।नहरों में पानी न आने के कारण किसानों के हजारों एकड़ गन्ने की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है । विभागीय उदासीनता के चलते रामकोला क्षेत्र में नहरो पर अवैध कब्जा हो रहा है।बरठा माइनर तो लोगों के अतिक्रमण की शिकार हो गयी है।इस नहर के हद में पक्का निर्माण तक करा लिया गया हैं।लेकिन विभाग मूक दर्शक की भूमिका में है।इससे यह भी साबित होता है कि विभागीय अमला अपने दायित्व के प्रति कितना निष्क्रिय है। अमडरिया माइनर से क्षेत्र के अमडरिया, कुसम्ही , पकड़ी बंतीर उर्फ सौनहा, पपउर ,बिहुली निस्फी, हनुमान गंज, बंधवा, बभनौली सहित दर्जनों गांवों की सैकड़ों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती रही है । किसानों का कहना है कि पंपसेट से सिंचाई करना काफी महंगा पड़ रहा है। किसान महेन्द्र राव, चंद्रिका प्रसाद ,विजय कुमार, साहब अली , बलराम प्रताप सिंह ,रवि सिंह, रवि यादव,गणेश यादव, राजन कुँवर सिंह,अरविंद पांडेय,उमेश तिवारी आदि का कहना है कि अमडरिया माइनर की समय से सफाई होगी तभी पानी टेल तक पहुंचेगी।उन लोगों का यह भी कहना है कि नहर में समय से पानी न आने के कारण गन्ने की फसल काफी प्रभावित हो सकती हैं । गत सीजन में गन्ना की फसल सूखने की वजह से किसान काफी बर्बाद हुआ है अगर आगे भी गन्ने की फसल प्रभावित हुआ है तो कर्ज से दबे किसान भरपाई के लिए निश्चित ही कोई अनहोनी कदम उठाने के लिए मजबूर हो जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking