News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने शुरू की निराश्रितों के लिए निःशुल्क सचल चिकित्सा सेवा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 16, 2022  |  8:01 AM

428 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने शुरू की निराश्रितों के लिए निःशुल्क सचल चिकित्सा सेवा
  • प्रधान प्रबंधक एवं कारखाना प्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर किया सचल चिकित्सा मोबाइल वैन को रवाना

रामकोला/कुशीनगर । बेबस एवं निराश्रित लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड रामकोला द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अपने परिक्षेत्र के अन्तर्गत सचल चिकित्सा मोबाइल सेवा की शुरुआत की गयी है। जिसके तहत प्रतिदिन परिक्षेत्र के तीन गांवों में सचल स्वास्थ्य सेवा योग्य चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा दी जाएगी ।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

       गुरूवार को त्रिवेणी चीनी मिली गेट से किसानों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु सचल चिकित्सा वाहन का पूजन कर प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह एवं कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि चीनी मिल अपने परिक्षेत्र के अन्तर्गत लाचार एवं निराश्रित लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए यह व्यवस्था की है । उन्होने किसानों से अपील किया कि इस सचल चिकित्सा का अधिक से अधिक लाभ लें। कारखाना प्रबंधक श्री राय ने कहा कि चीनी मिल द्वारा किसान एवं जनसामान्य हित में की गई निःशुल्क  सचल चिकित्सा सेवा गरीबों के लिए वरदान साबित होगी।सप्ताह में पाँच दिन यह सेवा उपलब्ध होगी और गन्ना विभाग द्वारा चिन्हित तीनों गांवों में यह वैन जाकर सेवा प्रदान करेगी तथा दो-तीन पूर्व ही चीनी उन गाँवों में प्रचार करा देगी। ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। सोमवार से सचल स्वास्थ्य सेवा सक्रिय रूप क्रियाशील हो जाएगी ।इसके तहत प्रति माह 60 गांवों के न्यूनतम 1600 मरीजों को लाभान्वित करेगी। सचल दस्ते में योग्य चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टाफ भी रहेगा जो मरीजों को आवश्यक परीक्षण कर निःशुल्क दवा भी देगा।

इस दौरान प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह, डॉक्टर एस के त्रिपाठी,डाक्टर शिवाजी राव , प्रकाश झा, राम मनोहर ,जगदीश चावला ,आनंद मिश्रा, डॉ जितेंद्र मद्धेशिया, आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय सहित मिल के तमाम कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking