News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पहली पोस्टिंग से ही दिया गया एडीओ पंचायत का प्रभार, बना चर्चा का विषय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2020  |  4:48 PM

1,201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पहली पोस्टिंग से ही दिया गया एडीओ पंचायत का प्रभार, बना चर्चा का विषय WhatsApp
Responsive image
  • पहली पोस्टिंग से ही दिया गया एडीओ पंचायत का प्रभार, बना चर्चा का विषय
  • विकाश खंड रामकोला का मामला

राजेश कुमार चौहान/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

रामकोला/ कुशीनगर । बिकास खण्ड रामकोला मे डीपीआरो साहब ने अपने रिस्तेदार को रामकोला ब्लाक मे सचिव की पहली पोस्टिंग से ही एडीओ पंचायत जैसे महत्वपूर्ण पद का प्रभार दे दिया जबकि तैनाती के समय दो सीनियर ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतो में तैनात थे लेकिन उनकी सीनियारिटी को नजरअंदाज कर एडीओ पंचायत जैसे महत्वपूर्ण पद पर विकास खण्ड में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर प्रथम बार तैनात एक दम नए सचिव को प्रभार देना विभाग के कार्य शैली पर प्रश्न खड़ा कर दिया है।
विकास खण्ड स्तर पर सहायक विकासअधिकारी(पँचायत) महत्वपूर्ण पद होता है जिनकी तैनाती जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा डीएम व सीडीओ की संतुष्टि पर की जाती है। विकास खण्ड रामकोला मे रिक्त हुए एडीओ पंचायत के पद का अतिरिक्त प्रभार 01मई 2018 को ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज चतुर्वेदी को दे दिया गया जो इस विभाग में नए थे जिनकी ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पहली नियुक्ति ही रामकोला में 21 मार्च 2017 को हुआ था और मई 2018 को एडीओ का एक दम नए रामकोला में पहली तैनाती पाने वाले को एडीओ पंचायत का प्रभार दिया जाना विभाग के कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर रहा है ।विकास खण्ड में पहली तैनाती पाए ग्राम पंचायत अधिकारी को एडीओ पंचायत के पद पर नियुक्ति में भरष्टाचार का बू आना स्वभाविक है।यह नियुक्ति कई सवाल पैदा कर दिया है।लोगो मे चर्चा है कि इस मलाईदार पद पर सीनियर की जगह एक दम नई तैनाती पर आए जूनियर की नियुक्ति समझ के परे है। प्रभारी एडीओ पंचायत साहब के पास ब्लॉक के लगभग एक दर्जन चुनींदा ग्रामसभाएं भी है जहाँ के यह सचिव भी है। विकास खण्ड रामकोला में यह मुहावरा चरितार्थ हो रहा है कि” अंधेर पुर नगरी चौपट राजा”। जिला प्रसाशन की यह मनमानी तो यह ही कह रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking