News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पुलिस की निगहबानी में सम्पन्न हुआ ईद-उल-फितर का पर्व

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 14, 2021  |  5:45 PM

903 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पुलिस की निगहबानी में सम्पन्न हुआ ईद-उल-फितर का पर्व WhatsApp
Responsive image

रामविहारी राव/न्यूज अड्डा

  • मुस्लिम समाज के लोगों ने देश की सलामती के लिए की दुआ 

रामकोला /कुशीनगर भाईचारे का पर्व ईद रामकोला थाना क्षेत्र में शान्तिपूर्ण तरीके से शुुुुक्रवार को संपन्न हुआ।इंसानियत का पैगाम देेेने वाला ईद का यह पर्व इस बार अलग तरीके से मनाया गया।एक माह पवित्र रमजान केे बाद ईद के पर्व के दौरान पूरे क्षेत्र में जहां जश्न का माहौल रहता था, मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में जमा होकर ईद की नमाज अदा करते थे, रोजेदार एक दूसरे से गले मिलकर बधाईयां देते थे वही इस बार वैश्विक महामारी कोरोना फैलने के डर से लाक डाउन के चलते मस्जिद में पुलिस की ।मौजूदगी में पाँच लोगों ने नमाज अदा किया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

 कोरोना की वजह से धर्म स्थलों पर भीड़-भाड़ लगाने एवं जश्न मनाने की इजाजत नहीं है।इसको ध्यान मेंं रखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में ईद की नमाज अदा की और सेवई का आनंद लिए।इस बार सेवइयों में लिपटी मोहब्बत की मिठास दूसरे तक पहुँचा नहीं सके।गले मिलने की वजाय केवल सलाम वालेकुम -अलैकुम सलाम के जरिए एक दूसरे को बधाई दी।रामकोला मस्जिद में इमाम मौलाना नूरी,मैैैैनुद्दीन उर्फ मैना सहित केवल पांच लोगों ने नमाज अदा की।रामकोला नगर के सभासद जुल्फिकार अली ने बताया कि कोरोना की वजह से हम सभी ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा कर देश की सलामती के लिए अल्लाह ताला से दुआ किया।पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस भी काफी सजग रही।डाक्टर शिवाजी राव,डा0 इन्द्रजीत गोविन्द राव सहित अन्य तमाम लोगों ने दुआ सलाम कर ईद की एक दूसरे को दी बधाई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking