News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: प्राचीन दुर्गा मन्दिर धर्मसमधा: शारदीय नवरात्र उत्सव।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2020  |  6:23 PM

2,040 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्राचीन दुर्गा मन्दिर धर्मसमधा: शारदीय नवरात्र उत्सव। WhatsApp
Responsive image
  • प्रशासन के देख रेख में पहला नवरात्र उत्सव
  • वैश्विक महामारी को ध्यान रखते हुए सेनेटाइजर के साथ सोशल डिस्टेंटिंग का पालन सख्ती से।
  • मन्दिर की ब्यवस्था रिसीवर के निर्देश पर।

राजेश कुमार चौहान/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के पूर्वी छोर पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर धर्मसमधा असीम आस्था का केंद्र है जिसके चलते पूरे साल लोगो का जमावड़ा लगा रहता है। विशेष रूप से नवरात्र उत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है जिसको देखते हुए नायब तहसीलदार के नेतृव में अस्थाई कमेटी इस वर्ष मन्दिर की ब्यवस्था देखेगी जिसके तहत मन्दिर की सुरक्षा ब्यवस्था के साथ वैष्विक महामारी कोविड19 से बचाव के उपाय भी किए जाएंगे।
आस्था का केंद्र प्राचीन दुर्गा मंदिर की ब्यवस्था प्राचीन समय से ग्रामीण करते आ रहे है लेकिन मन्दिर की बढ़ती लोकप्रियता और बढ़ते चढ़ावे के चलते मन्दिर भर्ष्टाचार के हवाले हो गया था और कुछ लोग मन्दिर को अपनी निजी संपत्ति समझ कर मन्दिर को अपने कब्जे में ले लिया था,जिसके विरोध में ग्रामपंचायत धर्मसमाधा के ग्रामीण जिलाधिकारी को पत्र लिख कर निवेदन किये थे ,कि मन्दिर पर रिसिवर नियुक्त कर प्रशासन मन्दिर को अपने कब्जे में ले,जिसपर तत्कालीन उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने मन्दिर व जमीन को जब्त कर मन्दिर पर नायब तहसीलदार कप्तान गंज को रिसीवर नियुक्त कर मन्दिर के संचलान के लिए थानाध्यक्ष रामकोला सहित छः लोगो का एक अस्थायी कमेटी का गठन कर दिया,जो मन्दिर की ब्यवस्था का देख रेख करती है।
मन्दिर संचालन की छः सदस्यीय कमेटी का यह पहला शारदीय नवरात्र उत्सव है।मन्दिर के पुजारी त्रिलोकी मिश्र ने बताया कि मन्दिर को प्रत्येक वर्ष की भांति सजाया जा रहा है श्रद्धालुओ को कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइजर की भी ब्यवस्था की गई है और भीड़ से बचने और लोगो की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी मौजूद रहेगी, श्रद्धालु को मन्दिर प्रांगड़ में वाहन लाने पर प्रतिबन्ध रहेगा।मन्दिर के रिसीवर नायब तहसीलदार कप्तानगंज ने दूरभाष पर बताया कि मन्दिर पर श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए उनके सुरक्षा ब्यवस्था का उपाय किए जा रहे है लोगो को कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइजर के साथ- साथ सोशल डिस्टेंटिंग का पालन हर हाल में कराया जाएगा।मन्दिर ब्यवस्था के लिए अस्थाई कमेटी के सदस्य थानाध्यक्ष रामकोला के पी सिंह ने बताया कि मन्दिर और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है किसी को मनमानी नही करने दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking