News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बरसात ने खोली रामकोला नगर की पोल, लोगों के घरों में घुसा पानी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2020  |  11:34 AM

1,162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बरसात ने खोली रामकोला नगर की पोल, लोगों के घरों में घुसा पानी

-जलनिकासी के अभाव में लोगो के घरों में घुसा पानी,आक्रोश

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | बरसात ने नगर पंचायत के जल निकासी की ब्यवस्था की पोल खोल दी है,बरसात के पानी की निकासी की समुचित ब्यवस्था न होने के कारण पानी लोगो के दुकानों और घरों में घुस कर जीना दुष्वार कर दिया है। नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नम्बर 12 मीना बाजार , लागातार हो रहे वारिश से तालाब बन गया है और लोगो के दुकानों व घरो मे पानी घूस गया है जिससे काफी छति हुई है।जल निकासी की जर्जर ब्यवस्थासे लोगो मे भारी आक्रोश है।
नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नम्बर 12मीना बाजार में करीब तीन दर्जन परिवार रहते हैं। इस मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। इधर बारिश होने के कारण मोहल्ले में पानी भर गया है। बृहस्पतिवार की पूरी रात जलभराव से लोगों का रहना व चलना दुष्वार हो गया है । मीना बाजार निवासी आकाश अग्रवाल ने बताया कि मीना बाजार मे हर साल बरसात में हम सभी लोग के घर मे पानी घुस आता है ,नगर पंचायत के अधिसाशी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष से कई बार इसकी शिकायत किया गया है फिर भी कोई ध्यान नही देता है जिससे हम लोगो को मुसीबत की मार झेलनी पडती है।वार्ड नम्बर बारह के सभासद हर्ष कुमार सूरी ने बताया कि मीनाबाजार का मामला न्यायालय में विचाराधीन है इस लिए नगर पंचायत के तरफ से कोई निर्माण कार्य नही हो पाता,यथा सम्भव अपने प्रयास से बरसात के पानी का समुचित ब्यवस्था करवाकर जल निकासी की ब्यवस्था करवाता हूँ।अधिशाषी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ने बताया की जमीन विवादित होने के कारण जल निकासी की समुचित ब्यवस्था नही हो पाती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking