रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा खास खटिक टोला के पास खजुरिया नहर पर मोटरसाइकिल की ठोकर से बकरी चरा रही एक 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।परिजनों ने घायल महिला को लेकर सीएचसी रामकोला पहुँचा।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल महिला को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।मेडिकल कालेज पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।परिजनों ने बुधवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार की शाम को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुसम्हा खास खटिक टोला निवासी मोजरी देवी पत्नी लगन उम्र 60 वर्ष खजुरिया नहर की पटरी पर बकरी चरा रही थी, को बाइक से जोरदार ठोकर लग गयी और वह बुरी तरह घायल हो गयी। परिजनों ने घायल महिला को ईलाज के लिए रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। परिजनों ने देर रात को शव लेकर घर पहुंचे।बुधवार की सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को दी।सूचना के बाद म पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…