News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: मंदिर में प्रसाद और जलपान के दुकानदारों को साफ-सफाई पर ध्यान देने होंगे: बिधायक रामानन्द बौद्ध

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 19, 2021  |  8:58 PM

1,025 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मंदिर में प्रसाद और जलपान के दुकानदारों को साफ-सफाई पर ध्यान देने होंगे: बिधायक रामानन्द बौद्ध

राम विहारी राव/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | सनातन विश्वदर्शन मँदिर रामकोला धाम में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन द्वारा भो ग कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के जरिए मँदिर में प्रसाद एवं खाद्य दुकानदारों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देनें की अपील की गई । कार्यक्रम को रामकोला विधायक रामानन्द बौद्ध ने सम्बोधित करते हुए कहा की मँदिर के अंदर खुली सभी दुकानों पर सेनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है,इसको देखकर बहुत अच्छा लगा है और खाद्य समान एवं प्रसाद पूरी तरह से ढका हुवा हैं । दुकानदार भी दास्ताना लगाकर ग्राहको को समान बेच रहें हैं जिससे किसी मे संक्रमण फैलने का भय नहीं रहेगा । विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर के बाहर की दुकानों पर भी थोडा ध्यान दें। जिससे की ठेलों खोमचे पर सड़ा गला सामान न बिक सके । कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विश्वदर्शन मँदिर के संरक्षक रंगनाथ बाबा ने सभी से मँदिर परिसर मे खाद्य सामान तथा प्रसाद खरीदते समय उसकी उत्पादन तारीख तथा समाप्त हो रही तिथि देखने की सुझाव दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मँदिर प्रशासन स्वयं बहुत सजग रहता है।उन्होंने कहा कि समय-समय पर अधिकारियों का ध्यान भी इधर आकर्षित हो रहा है। यह और अच्छी बात हैं । उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह ने सभी से सफाई पर विशेष ध्यान देने कीं बात कही । कार्यक्रम में खाद्य विभाग के डी0ओ0 मानिक चंद्र सिंह ने भोग कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाये जा रहे योजनाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी । इस दौरान अंजनी श्रीवास्तव , अमित कुमार राणा , इंद्रजीत गोविंद राव, श्रवण अग्रवाल , सुरेश अग्रवाल , राजू, धीरज आदि मौजूद रहे ।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

संबंधित खबरें
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking